Skip to main content

PATRIKA24x7

ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम चिरचारी में आज आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शिविर में लोगोें को आयुष्मान कार्ड पंजीयन की दी जा रही है सुविधा। 09 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बगदई में आयोजित होगा शिविर।

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम चिरचारी में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। आज आयोजित शिविर में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को नया आयुष्मान कार्ड, आय, जाति एवं किसान सम्मान निधि योजना आदि की सौगात मिलने के अलावा इन वर्गों के हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

उल्लेखनीय है कि गुरूर विकासखण्ड के ग्राम चिरचारी में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 14 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड तथा 77 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया गया। शिविर में पहुँचे लोगों का सिकलिन टेस्ट करने के अलावा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजन हेतु जारी की गई तिथि के अनुसार 09 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बगदई में शिविर का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!