Skip to main content

PATRIKA24x7

गांजा तस्करी करते उड़ीसा के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

* थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी मटन मार्केट अंडर ब्रीज के पास तस्करों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।*

* एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।*

* आरोपियों के कब्जे से कुल 09 किलो 500 ग्राम गांजाकिया गया है जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,00,000/- रूपये।*

* आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 312/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

बालोद विवरण -पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 10.07.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी मटन मार्केट अंडर ब्रीज के पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मधुसूदन दुर्गा एवं बेनूधर नायक निवासी उड़ीसा। टीम के सदस्यों के द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 09 किलो 500 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 312/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. मधुसुदन दुर्गा पिता स्व नरोत्तम दुर्गा उम्र 32 साल निवासी ग्राम फाफसी थाना केगांव जिला कालाहांडी उडिसा।*

*02. बेनूधर नायक पिता बिद्या नायक उम्र 23 वर्ष सा0 ग्राम फाफसी थाना केगांव जिला कालाहांडी उडिसा।*

*कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर अनुप मिश्रा, आर. संतोष सिन्हा, राहुल गौतम एवं आशीष राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!