गुण्डरदेही।
*बरसात में सड़कों, पुल-पुलियों, भवनों की स्थिति एवं मरम्मत के लिए किए जा रहे कार्यों की कर रहे समीक्षा*
*परफॉर्मेंस गारंटी के सड़कों की मरम्मत की भी ले रहे जानकारी*
*बरसात में अतिवृष्टि से मार्ग अवरुद्ध न होने देने तथा अप्रिय घटनाओं को रोकने निगरानी एवं आवश्यक उपायों पर भी हो रही चर्चा*
*नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही समीक्षा बैठक*
*उप मुख्यमंत्री साव के साथ लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी और सभी मुख्य अभियंता भी हैं मौजूद*
*सभी संभागों और जिलों से अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता बैठक में वर्चुअली हो रहे शामिल*

