PATRIKA24x7

कावड़ यात्रा का आयोजन 20 जुलाई को आचार्य पंडित युवराज पांडे होंगे शामिल।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही। छत्तीसगढ़ प्रदेश ग्रामीण अंचल का विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन 20 जुलाई रविवार को होगा।आयोजन समिति के विनय साहू, कमल किशोर साहू और संजय साहू, शिखर, नवीन राजपूत, हरीश, गविन्द्र नाथ, लेमन साहू ने बताया कि आचार्य पंडित युवराज पांडे सहित हजारों महिलाएं हजारों की संख्या में शिव भक्त कावड़ यात्रा में शामिल होंगे। कावड़ यात्रा तीन रास्तों से होकर कमरौद पहुंचेगी। ग्राम मटिया अर्जुंदा टिकरी होते हुए कमरौद खुटेरी से कोडेवा धनगांव, चौरेल से कुरदी कमरौद और मटिया टीकरी, परसतराई, परना, डूंडेरा, कुरदी, कोंगनी से कमरौद तक बोल बम के जयकारे के गूंज के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर महामृत्युंजय जाप और महाभोग संगीत महाउत्सव होगा।

कावड़ यात्रा आयोजन समिति के विनय, कमल किशोर, संजय साहू, शिखर, नवीन राजपूत, हरीश साहू, गाविन्द साहू, लवन साहू, वामन *दानेश्वर साहू* ने बताया कि यह यात्रा लगभग 17 किलोमीटर का होगा इस दौरान भगवान भोलेनाथ के भजन के साथ आचार्य पंडित युवराज पांडे की यात्रा और शिव भगवान पर आधारित चलित झाकियां व आकर्षक डीजे ढोलतासा से आकर्षण का केंद्र रहेगा इसके साथ ही कावड़ यात्रियों पर गांव-गांव में फूलों का वर्षा की जाएगी। कावड़ यात्रा में सुप्रसिद्ध भजन का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!