PATRIKA24x7

धरती आबा जनभागीदारी अभियान ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम कोचवाही एवं भर्रीटोला 36 में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शिविर में लोगोें को आयुष्मान कार्ड पंजीयन की दी जा रही है सुविधा।

15 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम एवं डौण्डी विकासखण्ड के मंगलतराई में आयोजित होगा शिविर।

केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्रामों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कोचवाही एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भर्रीटोला 36 में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। आज आयोजित शिविर में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को नया आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, आय, जाति एवं किसान सम्मान निधि योजना आदि की सौगात मिलने के अलावा इन वर्गों के हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

उल्लेखनीय है कि गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कोचवाही में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 10 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 17 हितग्राहियों का आय एवं जाति प्रमाण पत्र से लाभान्वित किया गया। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भर्रीटोला 36 में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 38 हितग्राहियोें का आयुष्मान कार्ड योजना से लाभान्वित किया गया। आज आयोजित शिविर में पहुँचे लोगों का सिकलिन टेस्ट करने के अलावा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा गुरूर एवं डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजन हेतु जारी की गई तिथि के अनुसार 15 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में शिविर का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!