PATRIKA24x7

 हत्या के प्रयास का आरोपी को बालोद पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

 आरोपी द्वारा अपने पत्नि को घरेलू विवाद के चलते किया चाकू से मार कर किया गया जानलेवा हमला।
 हत्या के प्रयास के बाद आरोपी था भागने के फिराक में, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को लिया हिरासत में।
 थाना बालोद में आरोपी के विरूध्द धारा 109 (1) बीएनएस का मामला पंजीबध्द ।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 16.07.25 को ग्राम साल्हेटोला कि महिला त्रिवेणी साहू कि चोटील होने की सुचना जिला अस्पताल बालोद से प्राप्त होने पर जांच करने का निर्देश दिया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवम् एसडीओपी बालोद देवांश राठौर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बालोद को बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.07.25 को ग्राम साल्हेटोला कि महिला त्रिवेणी साहू कि चोटील होने की सुचना जिला अस्पताल बालोद से प्राप्त होने पर बालोद कोतवाली थाना द्वारा मौके पर पहुचकर पिड़िता से पूछताछ कर मौके पर जांच कर प्रकरण में पिड़िता का पति लीलाधर साहू के द्वारा अपनी पत्नि को धरेलू विवाद के कारण आक्रोश में आकर उसकी हत्या करने की नियत से उसे चाकू से वार करने से नाभि के नीचे चोट से अतड़ी बाहर आ गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बालोद थाना व सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपी लीलाधर साहू का पतातलाश कर रहा था। सूचना मिला कि आरोपी बाहर भागने की तैयारी में है टीम ने तत्परता दिखाकर अलग-अलग दिशा में जाकर आरोपी लीलाधर साहू को घेराबंदी कर पकडा गया।

आरोपी लीलाधर साहू निवासी हीरापुर थाना बालोद जिला बालोद को पूछताछ करने परउक्त अपराध घटना करना स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर जप्त किया गया। तथा आरोपी को दिनांक 18.07.2025 को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। कार्यवाही में थाना प्रभारी बालोद उपनिरीक्षक कमला यादव प्र.आर. दूर्योधन यादव सायबर सेल बालोद सउनि धरम भुआर्य , प्र.आर. 1630 भुनेष्वर मरकाम, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, आर. राहुल मनहरे ,आकाश दुबे, विपिन, भोप, पुरन, गुलझारी, मिथलेश यादव का योगदान रहा।

नाम आरोपीः- (01) लीलाधर साहू पिता केवल राम साहू निवासी हीरापुर थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!