PATRIKA24x7

अथक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर के प्रांगण में किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही/ जिसमें मेधावी छात्रों के साथ गुण्डरदेही के पर्यावरण प्रेमी जिन्होंने अब तक सार्वजनिक स्थलों में लगभग 400 बरगद, पीपल, आम ,नीम ,कदम, नारियल आदि के पौधे रोपे हैं जो वृक्ष बनकर छाया प्रदान कर रहे हैं, का संस्था की ओर से सम्मान किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि राजीव नायर कॉर्पोरेट अफेयर रिलेशन एंड स्टूडेंट काउंसलर छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय ,अध्यक्षता पुष्पा गोविंद सिंह सरपंच ग्राम पंचायत कलंगपुर ,विशेष अतिथि मानस प्रेमी चंद्र साहू ,शाला विकास समिति अध्यक्ष विकास जैन उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि सेवानिवृत अधिकारियों द्वारा “अथक”नाम की संस्था का गठन किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज में शिक्षा ,संस्कार, प्रोत्साहन हेतु समय-समय में कार्य किए जाते हैं। जिसके अध्यक्ष सेवानिवृत प्राचार्य पुनाराम साहू , के पी देशमुख सचिव, शीतल प्रसाद साहू कोषाध्यक्ष ,तथा

उक्त कार्यक्रम में शहिद कौशल महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य कोमल सिंह सरवा, सेवानिवृत्ति उप पंजीयक पी के चीवराम ,एस के गुप्ता ,वासुदेव चौधरी ,बसंत सोनी ,टीकम सिंह कोल्हे के साथ अनेक शिक्षाविद, समाजसेवी की गरिमा में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कृत सीताराम साहू श्याम साहित्यकार ने काव्य मय अंदाज में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!