PATRIKA24x7

फरदफोड़ से बुढ़ानपुर बहुप्रतीक्षित मार्ग निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, दुर्ग की दूरी होगी कम – उपमुख्यमंत्री अरुण साव का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद। फरदफोड़ से बुढ़ानपुर तक के वर्षों से लंबित बहुप्रतीक्षित सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शासन द्वारा इस मार्ग के लिए 5 करोड़ 55 लाख 81 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह सड़क 5.10 किलोमीटर लंबी होगी। इसके निर्माण से दुर्ग की दूरी में कमी आएगी तथा आवागमन में सुविधा, व्यापारिक संचार एवं क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

यह मार्ग वित्तीय वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल किया गया था, जिसकी स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह उपलब्धि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने इस मांग को शासन के समक्ष प्राथमिकता से प्रस्तुत किया।

आभार प्रकट करने वालों में हरीश कटझरे, विवेक वैष्णव, राधेश्याम देवांगन, कांति सोनबरसा, ओमप्रकाश, डॉ. दौलत देशमुख, पंकज देशमुख, निरभे साहू, गुड्डू सोनबरसा, ओमन देवांगन, कल्याण साहू, श्रीराम श्रीवास, गेमन देवांगन, प्रमोद देवांगन, अश्विनी ठाकुर, उमाशंकर मानिकपुरी, कुंदन सार्वा, सुनील बेलचंदन एवं योगेन्द्र देशमुख प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!