PATRIKA24x7

बच्चों और शिक्षकों द्वारा एक पेड़ मां के नाम एवं जबर हरेली महोत्सव एवं ग्रीन डे के उपलक्ष पर पौधा रोपण किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

ओम पब्लिक स्कूल कांदुल में बुधवार को एक एक पेड़ मां के नाम थीम पर स्कूल प्रांगण में जबर हरेली महोत्सव एवं ग्रीन डे मनाया गया जिसमें बच्चों और शिक्षकों *द्वारा एक पेड़ मां के नाम एवं जबर हरेली महोत्सव एवं ग्रीन डे* के उपलक्ष पर पौधा रोपण किया गया जितना अत्यधिक मात्रा में हम सभी पौधा रोप सकते हो उतना अधिक मात्रा में पौधा रोपो तभी वर्षा सामान्य रूप से होगा जिसमें बच्चों को सिखाया गया कि यह न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेड़-पौधों के आसपास समय बिताने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है. पेड़-पौधे हमारे आसपास के वातावरण को सुंदर और आकर्षक बनाते हैं. पौधरोपण एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जो हमें और हमारे पर्यावरण को स्वस्थ और खुशहाल रखने में मदद करती है।

*एक पेड़ मां के नाम एवं जबर हरेली महोत्सव तथा ग्रीन डे* सेलिब्रेशन एक शानदार सफलता थी। बच्चों ने न केवल मौज-मस्ती की, बल्कि पर्यावरण के प्रति गहरी को समझ और हंसी खुशी से पेड़ पौधे से नजदीकी लाने की कोशिश की है।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक दानेश्वर प्रसाद साहू शिक्षिका के रूप में रोशनी साहू डमेश्वरी देवांगन दुलारी साहू एवं वर्षा चंद्रवंशी *एक पेड़ मां के नाम जबर हरेली महोत्सव एवं ग्रीन डे उपलक्ष में* अपनी सहभागिता निभाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!