परस साहू की खास रिपोर्ट।
लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
जिला मुख्यालय बालोद से 3 किलोमीटर दूर आज ग्राम मेंड़की मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालोद एवं ओरमा सरपंच मंजूलता के नेतृत्व में मेंड़की के दो किसान दिलीप साहू नारायण साहू का हरियाली त्योहार में सम्मान किया गया।
उक्त अवसर के पल में, सरपंच मंजूलता परस साहू ,पंच संतोष साहू पंच विश्वाकांत भारद्वाज, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष गुणवंत लाल श्रीवास्तव, ग्राम प्रमुख धनराज साहू ,छबील साहू, होरीलाल साहू ,रूपनारायण देवांगन जगदीश साहू, एवं बड़ी संख्या में इस हरियाली त्यौहार में किसान सम्मान में शामिल हुए, पहली बार ऐसा अवसर मिला जो हरियाली पर्व में सरपंच मंजूलता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नेतृत्व में दो किसानों का सम्मान हुआ।
किसान दिलीप साहू ने कहा कि हमे पहली बार ऐसा सम्मान मिल रहे इससे आज हम खुशी महसूस कर रहे हैं।

