PATRIKA24x7

शहीदों की प्रतिमा अनावरण का प्रयास कर रहे हैं।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही। पूर्व सैनिक संघ से मुलाकात -अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम देवगहन में किसान लोकेंद्र साहू द्वारा बनवाए गए 18 शहीदों की प्रतिमा अनावरण की मांग पर सहयोग हेतु किसान लोकेंद्र साहू द्वारा बालोद पहुंचकर पूर्व सैनिक संघ जिला बालोद के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सहयोग हेतु निवेदन किया। विदित हो कि पिछले दो सालों से लोकेंद्र साहू शहीदों की प्रतिमा अनावरण का प्रयास कर रहे हैं, इस हेतु उनके द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय, जिला प्रशासन, एवं प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली में पत्र व्यवहार किया गया है। पिछले वर्ष शहीद परिवार द्वारा कांकेर सांसद भोजराज नाग एवं भाजपा संगठन के बड़े पदाधिकारीयों से मुलाकात कर प्रतिमा अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों कराने की मांग की थी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद अध्यक्ष नंदकिशोर साहू उपाध्यक्ष देवेन्द्र डड़सेना एवं अन्य पदाधिकारियों ने हर संभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया,उनका कहना है कि शहीदों की शहादत का सम्मान करना सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!