PATRIKA24x7

सरपंच ने चुनावी घोषणा पूरा करते हुए स्वच्छता ग्राही दीदीयो को ड्रेस कोड का किया वितरण,,

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच मंजूलता परस साहू ने पंचायत चुनाव के समय स्वच्छता दीदी यो को अपने घोषणा किया था कि स्वच्छता ग्राही के लिए ड्रेस कोड देने का चुनावी घोषणा हुआ पूरा।

सरपंच मंजूलता साहू ने बताया कि मैं चुनाव के समय जो घोषणा किया था ओरमा एवं मेंड़की में स्वच्छता ग्राही दीदीयो के द्वारा गांव की गलियों में कचरा उठाते हैं तो क्यों ना उन्हें सम्मान दिया जाए तो मैं अपने जन्मदिन जरूरी नहीं बल्कि नारी शक्ति के सम्मान के रूप में ड्रेस कोड वितरण कर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया आगे भी स्वच्छता दीदीयो को सम्मान मेरे पूरे 5 साल कार्यकाल तक मिलता रहेगा।

उक्त अवसर पर सरपंच मंजूलता के निवास में सेवा सहकारी समिति की अध्यक्ष गुणवंत लाल श्रीवास्तव,उप सरपंच रामचंद्र यादव, फ़गनी निषाद, शगुना साहू ,डोमार कुंभकार, रोशनी साहू ,चंचल साहू ,संतोष साहू ,एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक धनराज साहू, बालक साहू ,टहल साहू, ग्राम पटेल होरीलाल गजपाल, एवं गांव के वरिष्ठ गण एवं वृद्ध महिलाओं को श्रीफल से सम्मान कर सरपंच मंजू लता ने अपना जन्मदिन मनाया गया

मुख्य रूप से जय मां कर्म स्व सहायता समूह मेढकी व जय भानेश्वरी स्व सहायता समूह के सदस्यों को मिला सम्मान

महिलाओं ने बड़ी खुशी-खुशी सरपंच को छत्तीसगढ़ महतारी के फोटो भेट कर जन्मदिन की यादगार के पल में भेंट किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!