PATRIKA24x7

गुंडरदेही में 8 अगस्त को ‘राम रसोई’ का होगा शुभारंभ ,20 रुपए में भरपेट मिलेगा भोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुंडरदेही में अब जरूरतमंदों को रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध होगा। ‘राम रसोई’ का शुभारंभ 8 अगस्त, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होगा। यह पहल श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति, महेश नगर, दुर्ग द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतुर्भुज राठी (संरक्षक राम रसोई) और चेमन देशमुख जी (अध्यक्ष, जिला भाजपा, बालोद) होंगे। इसके साथ ही, तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर (अध्यक्ष, जिला पंचायत, बालोद) भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद जैन (अध्यक्ष, नगर पंचायत, गुंडरदेही) करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पुरुषोत्तम चंद्राकर (अध्यक्ष, जनपद पंचायत, गुंडरदेही) और नगर पंचायत के सभी पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। राम रसोई के दो स्थानों पर शुरू होने से लोगों को सुविधा होगी। ये स्थान हैं:

* धमतरी चौक, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे, जैन कॉम्प्लेक्स, गुंडरदेही* बस स्टैंड, गुंडरदेही
यह रसोई प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संचालित होगी और रविवार को अवकाश रहेगा। इस पुनीत कार्य का उद्देश्य सभी को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है। इस शुभ अवसर पर सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!