Skip to main content

PATRIKA24x7

“हर घर तिरंगा अभियान” को लेकर भाजपा मंडल अर्जुंदा में कार्यशाला संपन्न।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*बालोद//अर्जुंदा -* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में चलाए जा रहे जनअभियान “हर घर तिरंगा” के तहत आज भाजपा मंडल अर्जुन्दा की ओर से मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राधा कृष्ण मंगलम भवन अर्जुंदा में संपन्न हुआ,कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल मौजूद रहे।इनके साथ ही पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यशाला में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने की।

सर्वप्रथम समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत मां,पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करते हुवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीत गुप्ता ने मुख्य वक्ता देवेंद्र जायसवाल सहित समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जवाबदारी के साथ गांव के हर एक घर में हमारे स्वाभिमान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरे इसके लिए योजना को बड़े विस्तृत ढंग से कार्यकर्ताओं के बीच रखते हुए सभी को अपनी जवाबदारी पूरी ईमानदारी के साथ पूर्ण करने की बात कही।

कार्यशाला में उपस्थित मुख्य वक्ता देवेंद्र जायसवाल ने मोदी जी को भारत मां का संतान बताते हुए कहा कि पूरा देश 15 अगस्त को बड़े गौरव के साथ स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है। पर हमें 15 अगस्त से ज्यादा 14 अगस्त का काला दिन याद करना चाहिए। जिस दिन इस भारत देश का विखंडन किया गया था। भारत देश का विखंडन क्यों हुआ? यह देश के एक-एक नागरिक को जानना चाहिए। जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं। तब से 15 अगस्त सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि यह देश की हर व्यक्ति को इस आजादी के साथ जोड़ने का माध्यम बना है।

हम प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालने के साथ-साथ शहीदों के प्रतिमा की साफ सफाई एवं ऐसे कई रचनात्मक कार्य करते हैं। जिसे देखकर हमारे देश के बच्चे प्रेरित हो। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता गांव के हर घर में तिरंगा ध्वज फ़हरे इसकी योजना बनाएं और इस अभियान से समाज का हर एक व्यक्ति चाहे वह सेवा में हो यह देश के हित में सोच रखता हो ऐसे हर व्यक्ति इस अभियान में जुड़े। यही इस अभियान की सफलता है। हम पिछले बार बहुत अच्छे ढंग से इस अभियान को पूर्ण किए थे। मैं चाहता हूं कि मंडल का एक-एक कार्यकर्ता इस अभियान को औपचारिकता नहीं बल्कि एक देश सेवा के रूप में समझे तो निश्चित ही कार्यक्रम सत प्रतिशत सफल होगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष दौलत देशमुख ,संजय साहू ,युगल बोरकर, सरिता, ठाकुर कोषाध्यक्ष प्रदीप साहू, महामंत्री रोशन अमृत, गुमान यादव, मंत्री दानेश्वर साहू ,त्रिवेणी सिन्हा, नेम चुम्मन साहू,लेख नारायण तिवारी हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक चेमन सिन्हा,सदस्य परमानंद देवांगन, भारती साहू,छबि कोर्राम, नवीन राजपूत शिखर साहू हिंसा राम साहू,पंकज चौधरी, ग़विंद्र साहू, सुनील बेलचंदन, सतीश साहू, हरीश साहू ,बृजेश सोनी, राम मंडले, कुलदीप साहू ठाकुर राम ठाकुर ,मेहतरू ठाकुर, वीरेंद्र देवांगन ,महेश विश्वकर्मा, निरंजन साहू, बाबा देशमुख ,योगेश्वर देशमुख ,टिकेश्वर अमृत, सतीश साहू ,ईश्वर साहू, कमलेश्वर साहू, रितेश देवांगन, राजू सिन्हा , बालेश्वर देशमुख, मुरली मनोहर साहू,इंद्र कुमार बनपेला, नितेश साहू, रूपेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!