PATRIKA24x7

तिरंगा केवल ध्वज नहीं है बल्कि हमारी अस्मिता, एकता और बलिदान का प्रतीक है: पवन साहू।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

भाजपा कार्यालय गुण्डरदेही में आज मोर तिरंगा मोर अभियान, हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, सह प्रभारी पूजा यादव, भाजपा नेता सतीश साहू, मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, जनपद उपाध्यक्ष मोंटी यादव, मंडल महामंत्री विनोद चंद्राकर, शैल महोबिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू, भाजपा नेता सौरभ चोपड़ा, छगन सोनकर, पार्षद हरीश निषाद, रोललाल यादव, पूजा बिनझेकर, क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रभारी पवन साहू ने कहा कि तिरंगा भारत देश की शान हैं। तिरंगा केवल ध्वज नहीं है बल्कि हमारी अस्मिता, एकता और बलिदान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि गांव-गांव में घर-घर में तिरंगा फहराने हमारे लिए गर्व की बात है। यह अभियान समाज में एकता भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और उससे पूर्व पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए इस अभियान को पूर्ण करना है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की वैश्विक पहचान को और ज्यादा मजबूत किया है। इसके साथ ही 11 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मंडल से लेकर बूथ स्तर तक यह कार्यक्रम करना है। इस बार प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ स्तर पर 200 तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम सह प्रभारी पूजा यादव ने “कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को सर्वोपरि करेंगे। मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे ने कहा कि “मोर तिरंगा-मोर अभिमान” के माध्यम से अधिक-से-अधिक लोगों को जोड़कर लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाना है। इस अभियान के तहत गुण्डरदेही मंडल के शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक जाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे के महत्व और राष्ट्रभक्त के संदेश को घर-घर पहुंचने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!