PATRIKA24x7

दो बहनों ने भैया को दिया सुरक्षा का नया उपहार, कलाई पर राखी तो सिर पर सजाया हेलमेट।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता अभियान से प्रभावित दो बहनों ने मिलकर अपने भाई को उपहार के रूप में प्रदान किया हेलमेट

रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार पूरे जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह रूपी राखियां बांधकर कलाई सजाई और दीर्घायु जीवन की कामना की, तो भाइयों ने उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम परसवानी में राखी बांधने के लिए अपने भाई विनोद यादव के घर पहुंची दो बहने ग्राम बटेरा की ममता यादव और ग्राम जगन्नाथपुर की माधुरी यादव ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता दिखाते हुए एक विशेष पहल की।

उन्होंने अपने भाई की कलाई पर राखी सजाने के साथ उनके सिर पर हेलमेट भी सजाया। उन्हें रक्षाबंधन पर उनकी रक्षा के लिए उपहार स्वरूप हेलमेट प्रदान किया। यह पहल उन्होंने हाल ही में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा हेतु दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के अभियान से प्रेरित होकर किया गया। दोनों बहनों ने बताया कि हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने से सिर पर गंभीर चोट लगने से जान जाने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों ना अपने भाई की दीर्घायु के लिए हम कामना करते हैं तो इस कामना को सार्थक करते हुए एक पहल करें और कलेक्टर के अभियान से प्रेरित होकर राखी बांधने के साथ भाई को एक हेलमेट प्रदान किया गया।

उनके भाई ने बहनों की पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विगत दिनों एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिससे उनका सिर फटा था। आंख चोटिल होने से बाल बाल बचा। उस समय वे हेलमेट नहीं पहने थे। उस दिन उन्हें एहसास हुआ कि हेलमेट पहनना कितना जरूरी है। उनकी बहनों ने उन्हें जागरुक करते हुए उनकी सुरक्षा के नाते हेलमेट गिफ्ट किया है। जिस पर उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से जान बच सकती है। जो गलती मैंने की है, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने और फिर हादसे का शिकार होने की, वह गलती कोई और ना करें। उन्होंने कलेक्टर द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता अभियान को सही बताते हुए वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही चलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!