लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही मुख्यालय से दूर भाठागांव (आर) में दिनांक: 25 अगस्त शाम 6:00 बजे ग्राम पंचायत के सामने भाठागांव (आर) मकर संक्रांति मेला महोत्सव समिति, द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी सामुहिक करू भात भोज का आयोजन किया जा रहा है। विशेष हर्ष का विषय है कि करूभात भोज का यह आयोजन 21वाँ वर्ष है। इस अवसर पर ग्राम के समस्त तीजहारिन माता एवं बहनों को भोज के लिए सादर आमंत्रित किया जा रहा है। साथी माता बहनों के लिए कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
जिसमें विशेष आकर्षण:
सामूहिक सुआ नृत्य का आयोजन, सभी तीजहारिन माता एवं बहनों का सम्मान समारोह वर्ष 2025 में विवाह बंधन में बंधी नई बहनों का विशेष सम्मान, तीज हारिन क्वीन (विशेष मेहमान), रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता।
संपर्क – 8305905806,9685786679
उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि तिवारी एवं सचिव रमीज रज़ा द्वारा दी गई।

