गुण्डरदेही।
* रक्त एक ऐसी शक्ति है जिसका सृजन करने की शक्ति भगवान ने केवल मनुष्यों को दी है……
* मनुष्य कितनी भी संपत्ति बना ले उसे रक्त की आवश्यकता होगी तो मनुष्य की ओर ही देखेगा………….
…….अभिजीत सिंह (कलेक्टर दुर्ग )
* रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं है बल्कि यह मानवता की एक बहुत बड़ी सेवा है …..संजय तिवारी कुलपति हेमचंद युनिवर्सिटी दुर्ग
* दादी प्रकाशमणि ऐसी रियल डायमंड थी,जो भी उनसे मिलते थे उन्हें दादी से लाइट और माइट की अनुभूति होती थी …..रीटा दीदी (संचालिका ब्रह्माकुमारी दुर्ग)
*मानव रक्त इतना मूल्यवान है कि एक यूनिट रक्त से तीन- चार मनुष्यों की जान बचाई जा सकती है……स्नेहा मित्तल सेक्रेटरी इनरव्हील क्लब दुर्ग
* ब्रह्माकुमारीज के इस मुहिम से पूरे विश्व में एक बहुत अनोखा संदेश जाएगा और इसका हम हिस्सा बन पाए उसके लिए हम ऋणी है…डॉ पूर्वा रोजिंदार अध्यक्ष
(रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई पिनाकल)
दुर्ग (छत्तीसगढ़ ):- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार 24 अगस्त को जिला अस्पताल के ब्लड सेंटर में विशाल रक्तदान शिविर शुरू हुआ।
इस अवसर पर अभिजीत सिंह (कलेक्टर दुर्ग ),डॉ आशीषन मिंज (सिविल सर्जन दुर्ग अस्पताल ) डॉ चुरेंद्र ब्लड बैंक प्रभारी दुर्ग अस्पताल,राज आढ़तिया (नव दृष्टि फाउंडेशन दुर्ग),डॉ पूर्वा रोजिंदार अध्यक्ष (रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई पिनाकल), ब्र.कु. रीटा दीदी , ब्र. रुपाली दीदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान अभियान का उद्घाटन किया।
कलेक्टर दुर्ग ने कहा कि रक्त एक ऐसी शक्ति है जिसकी सृजन करने की शक्ति भगवान ने हम इंसानों को दी है कोई कितना भी धन अर्जित कर ले संपत्ति बना ले
उसको रक्त की आवश्यकता पड़ेगी तो मनुष्य के तरफ ही देखेगा आप सभी रक्तदाताओं का जिला प्रशासन की तरफ से धन्यवाद करता हूं जीवन और जीवन की शक्ति ही सर्वोपरि है जीवन रक्षा करने की शक्ति विधाता ने हम मनुष्य को दी है। इस भाव को हम सभी को अपने जेहन में बिठाकर रखना होगा कि मानवता ही सर्वोपरि है।
हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति संजय तिवारी ने कहा रक्तदान आज के समय में ऐसी नितांत आवश्यकता बन गई है हम देखते हैं पहले और आज की तुलना में सड़क दुर्घटना में कितनी वृद्धि हुई है तो रक्तदान सामाजिक कार्य ही नहीं किंतु यह मानवता की सेवा है ।
आज इस शिविर में संध्या 6 बजे तक 400 युनिट से अधिक रक्त सभी रक्तदाता द्वारा दी गई।
यह रक्तदान शिविर संध्या 7:30 बजे तक चलेगी ।
नव दृष्टि फाउंडेशन के प्रमुख राज आढ़तिया ने कहा मेरा इस अभियान में विगत 32 वर्षों से योगदान है अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक गरीब बच्ची जो सिकलसेल से पीड़ित थी उसको नियमित रक्त की आवश्यकता होती थी तो पहली बार उसको रक्तदान किया उसके बाद से इस अभियान की शुरुआत हो गई जो सतत् चल रही है मुझे ऐसा लगता है जब हम किसी की जीवन बचाते हैं तो दुनिया में उससे बड़ी संपत्ति और कोई नहीं है।
डॉ पूर्वा रोजिंदार अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई पिनाकल ने कहा “रक्तदान करिए, जीवन बचाइए,
मानवता का फर्ज़ निभाइए” ब्रह्माकुमारीज के इस मुहिम से पूरे विश्व में एक बहुत अनोखा संदेश जाएगा और इसका हम हिस्सा बन पाए उसके लिए हम ऋणी है।
स्नेहा मित्तल सेक्रेटरी इनरव्हील क्लब दुर्ग ने कहा कि मानव रक्त इतना मूल्यवान है कि एक यूनिट रक्त से तीन – चार मनुष्यों की जान बचाई जा सकती है और समाज में कुछ भ्रांतियां है कि महिलाएं रक्तदान नहीं कर सकती तो ऐसा नहीं है मैं स्वयं समय प्रति समय रक्तदान करती हूं तथा औरों को भी इसके लिए प्रेरित करती हूं।
ब्रह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका रीटा दीदी ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय,नव दृष्टि फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई पिनाकल,इनरव्हील क्लब दुर्ग एवं ब्लड सेंटर जिला अस्पताल दुर्ग के सहयोग से किया गया। यह रक्तदान शिविर संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासनिका दादी प्रकाशमणि के 18 पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया है जैसा नाम यथा गुण दादी प्रकाशमणि रियल डायमंड थी जो भी उनके संबंध संपर्क में आते उन्हें उनकी लाइट और माइट की अनुभूति अवश्य ही होती थी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रूपाली दीदी ने बताया ब्रह्माकुमारीज द्वारा 22 से 25 अगस्त तक एक लाख यूनिट ब्लड इकट्ठा करने की योजना बनाई है दो दिनों में भारत के 600 स्थानों में 50,000 यूनिट से अधिक ब्लड इकट्ठा किया जा चुका है। आए हुए सभी रक्तदाताओं के प्रति रीटा और रूपाली दीदी ने आभार व्यक्त किया । नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया प्रमोद वाघ,दीपक बंसल,जितेंद्र हसवानी रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई पिनाकल,इनरव्हील क्लब दुर्ग के अनेक सदस्य ,जिला अस्पताल के अनेक अधिकारी कर्मचारीगण एवं संस्था के ब्रह्माकुमार भाई एवं बहनों के अथक सहयोग रहा जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

