PATRIKA24x7

ओरमा में मनाया गया पोला उत्सव,,, खेलकूद का हुआ आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद,, जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम ओरमा में पोला महोत्सव मनाया गया यह आयोजन समस्त ग्रामवासी एवं सरपंच मंजू लता परस साहू एवं समस्त पंचगनों के सहयोग से यह आयोजन संपन्न हुआ

उक्त अवसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नेम लाल साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति थे वही अध्यक्षता मोहनीस पारकर जनपद सदस्य, एवं विशेष अतिथि खिलेश्वर सोनकर कोषाध्यक्ष ग्राम विकास समिति, मुकेश यादव छत्तीसगढ़ पुलिस, बलराम साहू, सदस्य ग्राम विकास समिति ,दिलीप साहू वरिष्ठ भाजपा नेता ,लीलाधर साहू,बूथ अध्यक्ष उपसरपंच बलराम यादव पंच सुदामा साहू, संतोष साहू डोमार कुंभकार अग्नि निषाद , कमलेश्वरी साहू ,कार्यक्रम में सहयोगी पूनम साहू दीनू सोनकर शामिल रहे।

यह आयोजन पहली बार नवीन खेल मैदान में संपन्न हुआ जहां पर महिला एवं पुरुष का रोमांचक कबड्डी का आयोजन भी हुआ, जलेबी दौड़, 200 मीटर दौड़ ,कुर्सी दौड़ ,मटका फोड़ ,का आयोजन रखा गया साथ में प्रथम आने वाले विजेताओं को ग्राम समिति एवं सरपंच के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।

सरपंच के प्रयास से हुआ आयोजन लोगों काफी चर्चा का विषय रहा लोगों ने बताया पहली बार ऐसा गांव में आयोजन संपन्न हुआ

 

सरपंच ने बताया कि खेलकूद से मानसिक एवं शारीरिक बुद्धि का विकास होता है सभी लोगों को यह खेल खेलना चाहिए आगे सरपंच ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी की हार होने पर निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि हार से ही जीत सुनिश्चित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!