PATRIKA24x7

मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण ईकाइ एवं चाईल्ड हेल्प लाइन के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों हेतु पुनः दावा आपत्ति आमंत्रित।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण ईकाई एवं चाईल्ड हेल्प लाइन व किशोर न्याय बोर्ड के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत 16 पदों हेतु प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण ईकाई हेतु 08 पद एवं चाईल्ड हेल्प लाइन 08 पदों की पद पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का पुनः परीक्षण किया जा कर पात्र, अपात्र सूची तैयार की है, जिसकी सूचना प्रकाशन किया गया है। महिला एवं बाल विकास विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को

उक्त के संबंध में दावा, आपत्ति हो तो वे सम्पूर्ण साक्ष्य व प्रमाण सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद के कक्ष क्रमांक 79 में स्पीड पोस्ट, कुरियर, रजिस्टर्ड डॉक के माध्यम से 10 सितंबर 2025 को संध्या 5:00 बजे तक प्रेषित कर सकते है। समय-सीमा के पश्चात किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन स्वीकार नही किया जावेगा। कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अभ्यावेदन भी स्वीकार नही किया जावेगा। पात्र व अपात्र की सूची कार्यालय के सूचना पटल से अवलोकन किया जा सकता है। उक्त सूची जिला बालोद के वेबसाईट https://balod.gov.in में भी अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!