PATRIKA24x7

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय में किया जा रहा है कार्यशाला का आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

आदिवासी वर्ग के लोगों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के उपायों के संबंध में दी जा रही है विस्तृत जानकारी।

जिले के चयनित 186 गांवों में निवासरत जनजातीय परिवारों को उनके कल्याण हेतु संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराने की जाएगी समुचित उपाय।

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित 186 आदिवासी बहुल गांव में जनजातीय वर्ग के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड मुख्यालयों में प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

विकासखण्ड मुख्यालयों में आयोजित कार्यशालाओं में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं विषय विशेषज्ञों के द्वारा ब्लाक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स तथा विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को जिले के चयनित 186 गांवों में जनजातीय परिवार के लोगों को उनके कल्याण हेतु संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत डौण्डी, डौण्डीलोहारा, गुण्डरदेही, बालोद में कार्यशाला का आयोजन किया गया। आज आयोजित कार्यशाला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, महिला स्वास्थ्य कर्ता, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के अलावा चयनित गांव के लिए नियुक्त किए गए वालंटियर्स सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान कार्यशाला में उपस्थित लोगों को आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत सौंपे गए कार्यों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर आदिवासी वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का समुचित लाभ सुनिश्चित कराने कराने तथा चयनित गांवों में शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े प्रमुख योजनाओं का ग्राम स्तर तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षकों द्वारा “आदि कर्मयोगी अभियान” के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जिसका उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

उल्लेखनीय है कि कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर चयनित कैडर एवं वालंटियर्स द्वारा अपने गांव के विकास हेतु योजना का निर्माण किया जाना है। जो कि आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर जिले के चयनित आदिवासी गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!