लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी मे निःशुल्क सरस्वती सायकल का वितरण किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की महत्त्वपूर्ण निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत शाला में अध्ययनरत सभी पात्र छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्यामलाल मंडावी सदस्य नेतराम साहू हुलास साहू उमेश कुमार शेषनारायण साहू देवल राम तथा शाला के प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू व्याख्याता नरेन्द्र साहू प्रीति मंडावी गीता वर्मा कैलाश कुमार साहू विज्ञानं सहायक ईश्वरी साहू तथा लिपिक ओमप्रकाश ठाकुर एवं ईश्वरी ठाकुर उपस्थित थे। लाभान्वित छात्राओं को शाला विकास समिति के अध्यक्ष सदस्य गणों तथा शाला के प्रभारी प्राचार्य द्वारा बधाई प्रेषित की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

