PATRIKA24x7

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा मंडल अर्जुंदा में कार्यशाला संपन्न, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद*अर्जुन्दा-* नगर अर्जुन्दा के राधाकृष्ण मंगलम भवन में सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल अर्जुंदा द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रभारी के रूप में उपस्थित जिला भाजपा उपाध्यक्ष टिनेश्वर बघेल वरिष्ठ नेता नरेश यदु, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन सोनवर्षा,पूर्व जनपद अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन दिनों मे स्वच्छता चिकित्सा शिविर सहित अन्य कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प है। ताकि आम जन मानस को भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं किसानों के आय दोगुनी करने के लिए चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी हो सके।

वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश यदु ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोड़ने का कार्य करती है। हम सब अनुशासन में रहकर दल के निर्देशों का पालन कर कार्यक्रम को सफल बनाए। जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन सोनवर्षा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया मंत्र “सेवा ही संगठन” हर कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है।सोनवर्षा ने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को उत्सव की तरह मनाएं और सेवा का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीत गुप्ता ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि समाज की कमजोर कड़ी तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने महिला शक्ति और युवाओं को सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।श्री गुप्ता ने कार्यक्रमों के जरिए जनहित को मजबूती दी जा सकने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पंकज चौधरी व आभार संजय साहू ने किया।

इस अवसर पर बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंद्रहास देवांगन,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दौलत देशमुख ,संजय साहू, महामंत्री रोशनअमृत ,गुमान यादव ,मंत्री दानेश्वर साहू, नेम चुम्मन साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, पालेश्वर साहू,निरंजन साहू,हरीश साहू,कमलेश्वर साहू,रितेश देवांगन,संतोष तराम, द्रोण देशमुख सतीश साहू ,सुनील बेलचंदन ,सुरेंद्र देवांगन, हिंसाराम साहू, राजू सिन्हा, सूर्यकांत गजेंद्र, छबि लाल कोर्राम, भारती साहू, ऊषा साहू ,आमीन साहू, माहेश्वरी चंद्राकर, छगू यादव ,ओंकार सिन्हा,बृजेश सोनी, अनिल सोनी , चेमन सिन्हा, हुमन सिंह ,राम मंडले, मुरली मनोहर, मनुज राम ,देवेंद्र यादव, नितेश साहू ,विश्वजीत तिवारी,नवीन राजपूत, मिश्रीलाल सिन्हा ,संतराम पटेल ,सोहन पटेल, उमेश देवांगन,रमेश सोनी विनोद सिंह ज्ञान सिंह ठाकुर ,असलम अली, बृजलाल साहू, दीनबंधु साहू, ईश्वर साहू, त्रिलोकी नाथ साहू, मिथलेश साहू, महेश विश्वकर्मा ,डोगेंद्र सेन ,बृजेश देवांगन,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!