लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी’ के तहत लागू किए गए नवीनतम सुधारों को आर्थिक विकास और पारदर्शिता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है. उन्होंने कहा कि ये बदलाव न केवल देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करेंगे, बल्कि स्थानीय कारोबारियों को भी बढ़ावा देंगे.नए नियमों के अनुसार, जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को डिजिटल और स्वचालित बनाया गया है, जिससे गलती की संभावना कम हो गई है. इसके साथ ही, कई नए टैक्स प्रावधानों को समाप्त कर दिया गया है, जिससे छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसायियों को अनुपालन में आसानी होगी. अध्यक्ष ने कहा कि इन बदलावों से ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ (व्यापार करने में आसानी) में काफी सुधार होगा और हमारा नगर क्षेत्र भी आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनेगा।
उन्होंने सभी से इन सुधारों का लाभ उठाने और अपने व्यापार को और अधिक व्यवस्थित बनाने का आग्रह किया
प्रमोद जैन ने ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी’ में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि ये कदम व्यापार को सरल बनाने और आम जनता पर बोझ कम करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. उन्होंने बताया कि इन बदलावों में मुख्य रूप से छोटे कारोबारियों के लिए जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है. अब उन्हें ज्यादा कागजी कार्रवाई से नहीं गुजरना पड़ेगा. इसके साथ ही प्रमोद जैन ने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है।
अध्यक्ष ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अब कुछ विशेष सेवाओं और वस्तुओं पर जीएसटी की दरों को कम किया गया है, पढ़ाई से लेकर दवाई तक टैक्स फ्री हो गया हैं जिससे रोजमर्रा की चीजों की कीमतें स्थिर रहेंगी और आम आदमी को आर्थिक राहत मिलेगी. टैक्स कम और बचत ज्यादा होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इन बदलावों के बारे में जागरूक रहें। यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि इन सुधारों का लाभ जन जन तक तक पहुंचे.

