PATRIKA24x7

“सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत गुण्डरदेही मंडल द्वारा सार्वजनिक जगहों पर की गई सफाई।

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75वें जन्मदिवस के अवसर पर गुण्डरदेही भाजपा मंडल द्वारा “सेवा पखवाड़ा” अभियान का शुभारंभ किया गया। जहां मंडल अध्यक्ष युवराज मार्कण्डेय के नेतृत्व में “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत ग्राम कचांदूर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत भवन के सामने, बाजार स्थल एवं सार्वजनिक जगहों पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गई। वहीं तालाबों में फैले गंदगी की सफाई की गई। आपको बता दें कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला भाजपा के निर्देशानुसार गुण्डरदेही मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 75वें जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष युवराज मार्कण्डेय, भाजपा नेता सतीश साहू, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चोपड़ा, मंडल महामंत्री विनोद चंद्राकर, शैल महोबिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कोमल सोनकर, पार्षद हरीश निषाद, सेवक महिपाल, भाजपा नेता भारत साहू, मुकेश साहू, मोपेंद्र साहू, मिलन साहू, दीपक साहू, भूषण साहू, पृथ्वी साहू, पंकज साहू सहित मंडल के भाजपा कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, ग्राम कचांदुर के ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!