Skip to main content

PATRIKA24x7

शासकीय प्राथमिक शाला चैनगंज में छात्रों को बांटे गए गणवेश।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाती हैं,उसी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतीश महोबिया ने प्राथमिक शाला चैनगंज के छात्र-छात्राओं को गणवेश का वितरण किया साथ ही बच्चों को न्योता भोज कराया, शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

उक्त अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन , मुख्य नगर पालिका अधिकारी किरण पटेल, पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश महाबिया,पार्षद व महामंत्री शालू महोबिया ,मुकेश साहू , शाला के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!