गुण्डरदेही।
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, एडीशनल एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की।
अधिकारी-कर्मचारी एवं आगन्तुकों को विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी के संबंध में प्रचार सामग्रियों का किया गया वितरण।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सेवा पखवाड़ा और विकसित भारत पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जनसपंर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ-साथ उनके कुशल नेतृत्व में देश में हुए उल्लेखनीय कार्यों का सजीव चित्रण किया गया था।
इस अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियांें ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर भूरी-भूरी सराहना की।
इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों के द्वारा कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलीस अधीक्षक योगेश पटेल, सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों एवं आगन्तुकों को विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी के संबंध में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार सामग्रियों का वितरण भी किया गया।
इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक ग्रेड 03 मनीष यादव, राजेन्द्र कुंजाम, जिला समन्वयक सोशल मीडिया तनवीर खान, कृष्णशरण साहू, घनश्याम चन्द्राकर, हुलेश रजक, सुरेन्द्र साहू सहित जनसंपर्क विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

