PATRIKA24x7

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्टर मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

पहले दिन आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, हाॅस्टल, आश्रम, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत चयनित ग्राम के लोगों को दिलाई गई स्वच्छता शपथ।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस अवसर कलेक्टर मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति स्वयं सजग रहने और इसके लिए समय देने की शपथ दिलाई। इसके अलावा उन्होंने हर वर्ष 100 घण्टे यानी हर सप्ताह 02 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करने की शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वयं गंदगी नही करने तथा किसी और को भी गंदगी नही करने देने की भी शपथ ली।

इसके अलावा उन्होंने सबसे पहले स्वयं फिर अपने परिवार उसके पश्चात मोहल्ले और अपने गांव एवं कार्यस्थल से स्वच्छता की इस पुनीत कार्य की शुरूआत करने की शपथ ली। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के दौरान पुलीस अधीक्षक योगेश पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित बड़ी संख्या में संयुक्त जिला कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इसके साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के पहले दिन आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केन्द्रों, हाॅस्टल, आश्रम, आंगनबाड़ी केन्द्र आदि विभिन्न स्थानों पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इसके अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में नगर पालिका अध्यक्ष तोरन साहू द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

इसके पश्चात उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत हरी झण्डी दिखाकर स्वच्छता रैली का शुभारंभ किया। इसके अलावा नगर पंचायत चिखलाकसा, गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्री मेट्रीक छात्रावास घीना, पोस्ट मेट्रीक कन्या आदिवासी छात्रावास बालोद, पोस्ट मेट्रीक बालक आदिवासी छात्रावास डौण्डीलोहारा, बालक आश्रम दुर्गीटोला सहित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित आदिवासी बहुल 186 गांवों में आज आयोजित सेवा पखवाड़ा के दौरान भी उपस्थित आदिवासी परिवार के लोगों एवं ग्रामीणजनों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस तरह से आज स्वच्छता पखवाड़ा का पहला दिन संपूर्ण बालोद जिला स्वच्छतामय वातावरण से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!