PATRIKA24x7

MedLEaPR (मेडिको-लीगल रिपोर्टिंग) पोर्टल के संबंध में बालोद पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य मीटिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*पुलिस CCTNS पोर्टल एवं जिले के शासकीय अस्पताल के बीच डिजिटलाइज माध्यम से MLR एवं पोस्टमाटर्म (PMR) रिपोर्ट की एंट्री व डाटा एक्सेस करने के संबंध में दी गई जानकारी।*

आज दिनांक 18.09.2025 को पुलिस कार्यालय बालोद सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल बालोद के CMHO एवं जिले के समस्त BMO की उपस्थिति में MedLEaPR (Medico-Legal Reporting) पोर्टल पर डाटा एंट्री/एक्सेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

इस वर्कशॉप में पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य मेडिको-लीगल केस (MLC) तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PMR) की तैयारी एवं उनके डिजिटलीकरण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। हॉस्पिटल मैनेजर कल्याण सिंह एवं CCTNS ऑपरेटर आर. कृष्णा यादव के द्वारा MedLEaPR वेबसाइट पर ID/Password निर्माण, यूज़र इंटरफेस एवं रिपोर्ट एंट्री प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

*MedLEaPR के लाभ एवं उद्देश्य*

यह प्लेटफ़ॉर्म राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य पुलिस एवं शासकीय अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

डॉक्टर अब सीधे ऑनलाइन माध्यम से MLC और पोस्टमार्टम (PMR) रिपोर्ट तैयार कर सकेंगे, जिससे हाथ से लिखी रिपोर्ट की अस्पष्टता समाप्त होगी।

यह प्रणाली CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) से एकीकृत है, जिससे पुलिस जांच अधिकारी सीधे रिपोर्ट एक्सेस कर सकेंगे।

रिपोर्ट के डिजिटलीकरण से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी, जांच में पारदर्शिता और चिकित्सा-कानूनी दस्तावेजों की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।

MedLEaPR मीटिंग वर्कशॉप में जिले के हेल्थ डिपार्टमेंट से डॉक्टर जग जीवन ऊइके सीएमएचओ, डॉ. श्रीमाली सिविल सर्जन, डॉ. जितेंद्र साहू, डॉ. विजय सिंह ठाकुर बीएमओ डौंडी, डॉ. विनोद चौरका बीएमओ डौंडी लोहारा, डॉ सतेंद्र मार्कण्डे बीएमओ गुंडरदेही, डॉ सुनील भारती गुरूर, कल्याण सिंह हॉस्पिटल मैनेजर बालोद एवं रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा एवं CCTNS ऑपरेटर आर. कृष्णा यादव उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!