लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
बालोद जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में एसडीएम नूतन कंवर एवं तहसीलदार आशुतोष शर्मा आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे, जहां पर पंचायत में सरपंच मंजूलता परस साहू, सचिव संतोष साहू एवं समस्त पंच उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए वृक्षारोपण बैठक व्यवस्था सरपंच कक्ष एवं दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। जहां पर उन्होंने सरपंच सचिव की खूब तारीफ किया और आगे भविष्य में उन्होंने पंचायत के कार्य को देखकर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया।
सरपंच मंजूलता ने बताया कि ग्राम पंचायत ओरमा को मॉडल पंचायत बनाने की ओर काम करने की बात कही। एसडीएम एवं तहसीलदार ने वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया जहां सभी पौधा जीवित पाया गया उन्होंने बधाई शुभकामनाएं दी।
सरपंच ने यह भी जानकारी दिया कि गांव के विकास के लिए लगभग 24 परिवार ने स्वेच्छा से आपसी सहमति से अतिक्रमण छोड़े और लगभग 5 एकड़ का खेल मैदान बन कर तैयार है। इस दौरान अपर कलेक्टर नूतन कंवर, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, तरन्नुम खान पटवारी, रेणुका साहू कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच मंजूलता परस साहू, उप सरपंच रामचंद्र यादव, पंच फ़गनी निषाद ममता सोनकर देवन्टीन सोनकर, सुदामा साहू, सगुना साहू, संतोष कुमार, डोमार कुंभकार,विश्वकांत भारद्वाज, संतोष साहू सचिव, अभिजीत श्रीवास्तव कंप्यूटर ऑपरेटर, रामलाल साहू भृत्य उपस्थित रहे।

