लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
* थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नर्मदा पारा स्थित एक होटल के कमरे में तस्करों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।*
* प्रकरण में संलिप्त है 02 महिला सहित विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक एवं 01 बालिका।*
* आरोपी/अपचारी है मूलतः राजस्थान एवं गुजरात के निवासी।*
* आरोपी/अपचारी के कब्जे से कुल 15 किलो 100 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।*
* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,50,000/- रूपये।*
* आरोपी/अपचारी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 242/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*
बालोद**विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *ऑपरेशन निश्चय* के तहत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 19.09.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नहरपारा स्थित एक होटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति रूके है, जो अपने पास गांजा रखें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा होटल में जाकर मुखबीर द्वारा बताये कमरे को खुलवाया गया, कमरे में 02 पुरूष एवं 03 महिला उपस्थित थे। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम जितेन्द्र कश्यप, अस्मिता विजय ठाकुर एवं अम्बिका विजय परमार होना बताया तथा 01 बालक व 01 बालिका थे, जो विधि के साथ संघर्षरत है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें अलग – अलग बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर आरोपी जितेन्द्र कश्यप, अस्मिता विजय ठाकुर एवं अम्बिका विजय परमार तथा विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक व 01 बालिका सहित कुल 05 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 किलो 100 ग्राम गांजा जुमला किमती 1,50,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 242/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
*गिरफ्तार*
*01. जितेन्द्र कश्यप पिता ओमपाल कश्यप उम्र 27 साल निवासी ग्राम सादलपुर राजगढ़ थाना सादलपुर राजगढ़ जिला चुरू (राजस्थान)।*
*02. अस्मिता विजय ठाकुर पति स्व0 विजय ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी चौरा विस्तार ठाकुर वास चौक कोलौवडा सेक्टर 28 थाना पेथापुर जिला गांधीनगर (गुजरात)।*
*03. अम्बिका विजय परमार पति विजय परमार उम्र 45 वर्ष निवासी मोड़ासा थाना टिनटोई जिला अरोली अहमदाबाद (गुजरात)।*
*04. विधि के साथ संघर्षरत 02।*
*कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, अतुलेश राय, प्र.आर. विक्रम वर्मा, विजय पटेल, पुष्पराज परिहार, आर. हरजीत सिंह, टीकम साहू, अभिषेक सिंह, शिवम द्विवेदी, बोधेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, मनोज सिंह, केशव सिन्हा तथा थाना गंज से सउनि. राजेश मण्डलेश, प्र.आर. राजेश निषाद, आर. भीम यादव, दिनेश उपाध्याय, सौरभ यादव तथा म.आर. उत्तरा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

