PATRIKA24x7

परिक्षेत्रीय साहू समाज कांदुल का सभी 15 गांव ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महिला पुरुष संगठन सचिव महिला पुरुष चुनाव निर्विरोध सम्पन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

रविवार को परिक्षेत्रीय साहू समाज कांदुल चुनाव अधिकारियों व पर्यवेक्षक द्वारा संपन्न कराया गया। परक्षेत्रीय साहू समाज कांदुल में अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार ने आवेदन फार्म भरे थे जिसमें पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र साहू एवं पूर्व संगठन सचिव सुनील साहू तथा युवा मोर्चा तहसील साहू संघ अर्जुंदा के सहसंयोजक दानेश्वर प्रसाद साहू द्वारा आवेदन फार्म भरे गए तीनों दावेदार अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म भरे थे तीनों में सहमति नहीं बन पाई तब चुनाव संपन्न कराने आए अधिकारियों के द्वारा 12 पर्यवेक्षकों समन्वयक के द्वारा अंतिम निर्णय लिया गया उसमें निर्णय लिया गया कि युवा मोर्चा के सहसंयोजक दानेश्वर प्रसाद साहू को नवीन दायित्व प्रदान करते हुए परक्षेत्रीय साहू समाज कांदुल का नवीन अध्यक्ष पद घोषित किया गया।

इसी प्रकार संगठन सचिव पद के लिए दो फॉर्म भरे गए थे जिसमें राजेंद्र हिरवानी पूर्व परीक्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वारा एवं नरोत्तम साहू युवा मोर्चा संरक्षक संगठन सचिव के फॉर्म भरे गए थे दोनों में सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव संपन्न कराने आए अधिकारियों के द्वारा 12 पर्यवेक्षकों समन्वयक के द्वारा अंतिम निर्णय लिया गया उसमें निर्णय लिया गया कि युवा मोर्चा के संरक्षण नरोत्तम साहू को नवीन दायित्व प्रदान करते हुए परक्षेत्रीय साहू समाज कांदुल का नवीन संगठन सचिव घोषित किया गया।

बाकी शेष पद महिला उपाध्यक्ष पुरुष उपाध्यक्ष एवं महिला संगठन सचिव निर्विरोध घोषित किए गए जिसमें महिला उपाध्यक्ष के रूप में लीला चौधरी एवं महिला संगठन सचिव के रूप में मीरा साहू तथा पुरुष उपाध्यक्ष के रूप में जीवन साहू को नवीन दायित्व प्रदान किया गया परक्षेत्रीय साहू समाज कांदुल के द्वारा इस अवसर पर चुनाव संपन्न करवाने आए तहसील के पदाधिकारी के रूप में डॉ.रामनिवास साहू नीता साहू हरिशंकर साहू धन्ना साहू पदुम साहू की पूरी टीम एवं चुनाव समन्वयक या पर्यवेक्षक संपन्न कराने मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष उमाशंकर साहू उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू संरक्षक पवन सोनबरसा टोमन साहू नेतराम साहू कांतिभूषण साहू चुकेश्वर साहू जनप्रतिनिधियों के रूप में मीना साहू नेमचुमान साहू भारती साहू धारा पंकज चौधरी ओमेश्वर साहू टुकेश्वरी भूपेन्द्र साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!