PATRIKA24x7

एक दिन- एक घंटा- एक साथ’ थीम पर 25 सितंबर को बालोद के गंगा सागर तालाब में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिला प्रशासन बालोद ने जिले के आम नागरिकों से स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाने की अपील।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन बालोद द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत 25 सितंबर 2025 को सुबह 08 बजे से जिला मुख्यालय स्थित गंगासागर तालाब के समीप स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन बालोद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गैर-सरकारी संगठन, युवा संगठन, एनसीसी, एनएसएस छात्र, स्व-सहायता समूह और आम नागरिक ’एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पर स्वच्छता के इस अभियान में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में अपनी गौरवमयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है जिससे बालोद जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास को सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!