PATRIKA24x7

ओरमा के 80 वर्ष के सुंदरी सोनकर को,,,, सरपंच ने एक दिन में व्हीलचेयर उपलब्ध कराया,,, सरपंच ने जिला प्रशासन का माना आभार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में 80 वर्ष बुजुर्ग महिला सुंदरी बाई सोनकर पति प्रेमलाल सोनकर, बुजुर्ग अवस्था में उन्होंने बिस्तर में ज्यादा समय बिताते जिस घर वाले काफी परेशान नजर आ रहे थे घर में ही कहीं लाने ले जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था जिस में ध्यान में रखकर सुंदरी बाई सोनकर के पुत्र गणेश कुमार सोनकर ने सरपंच मंजूलता परस साहू को अपनी मां सुंदरी बाई सोनकर के बारे में बताया उन्होंने कहा की मां के स्वास्थ्य अधिकतर खराब रहता है उन्हें व्हीलचेयर की मांग सरपंच से किया

तत्काल सरपंच मंजूलता परस साहू ने त्वरित निराकरण करते हुए बिना कोई विलंब के मंगलवार को कलेक्ट्रेट बालोद जिला जनदर्शन पहुंचकर कलेक्टर दिव्या मिश्रा एवं अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं एसडीएम नूतन कंवर से मिलकर सुंदरी बाई सोनकर की अवस्था के बारे में बताया और तत्काल आवेदन के साथ सरपंच को समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अजय कुमार ने तत्काल सरपंच को व्हीलचेयर देकर हितग्राहियों को लाभ देने की बात कही।

सुंदरी बाई सोनकर के लिए तत्काल व्हीलचेयर मिलने पर सरपंच मंजूलता परससाहू ने आज उनके निवास पहुंचकर एक व्हीलचेयर भेंट की सुंदरी बाई को सोनकर को दिया जिसमें मुख्य रूप से सरपंच मंजूलता साहू , पंच सुदामा साहू ,डोमार कुंभकार, फागुनी निषाद ,ग्राम समिति का अध्यक्ष नेम लाल साहू ,कोषाध्यक्ष खिलेश्वर सोनकर बलराम साहू, गोरेलाल साहू,,लीलाधर साहू ,भाजपा नेता कमलेश साहू ,दीनू सोनकर, पूनम साहू ,सभी ने हितग्राही को व्हीलचेयर प्रदान किया गया।

सरपंच मंजूलता ने जिला प्रशासन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलेक्टर दिव्या मिश्रा अपर कलेक्टर एवं एसडीएम के प्रयास से तत्काल मेरे आवेदन पर हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध कारण ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!