PATRIKA24x7

जिले के 39 उपार्जन केन्द्रों में 237 किसानों की कुल 9655 क्विंटल धान की खरीदी की गई 

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के पहले दिन आज बालोद जिले में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न

लीलाधर साहू 

बालोद।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बालोद जिले में पहले दिन आज 15 नवंबर को धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री राजेन्द्र राठिया ने बताया कि पहले दिन आज जिले के 59 सहकारी समितियों में कुल 15 हजार 500 किसानों के धान खरीदी हेतु टोकन काटा गया था। जिसमें से आज जिले के 39 उपार्जन केन्द्रों में 237 किसानों की कुल 09 हजार 655 क्विंटल धान की खरीदी की गई। श्री राठिया ने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन आज धान बिक्री हेतु जिन किसानों का टोकन काटा गया था वे सुबह से ही धान खरीदी केन्द्रों में पहुँच गए थे। किसानों के धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचने के पश्चात उपार्जन केन्द्रों के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा उन्हें फूलमाला एवं गमछा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात् निर्धारित क्रम अनुसार उनके धान का नाप-तौल कर धान खरीदी की कार्यवाही की गई। जिन किसानों का धान खरीदी हेतु आज टोकन कटा था वे पहले दिन ही अपने धान की बिक्री होने पर बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की बिक्री हेतु पहुँचने वाले किसानों की सुविधा को दृष्टि में रखते हुए उनके लिए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक इत्यादि के अलावा शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देंशानुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा खाद्य, सहकारिता एवं संबंधित विभाग के अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर कार्य की सतत माॅनिटरिंग कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!