PATRIKA24x7

सेवा सहकारी समिति कचांदुर में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों का किया गया स्वागत,

लीलाधर साहू,

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर सेवा सहकारी समिति मर्यादित कचांदूर में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। सेवा सहकारी समिति द्वारा धान विक्रय के लिए आए किसानो को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया साथ ही तौल मशीन एवं अन्य उपरकणो की पूजा अर्चना कर विधिवत धान खरीदी की शुरुआत की गई। 

मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है, किसान धान बेचने के लिए काफी उत्साह पूर्वक खरीदी केंद्र पहुंच रहे है। वहीं टोकन तुहर हाथ एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन मिलने पर अब किसानों को घर बैठे टोकन की सुविधा मिल रही हैं। टोकन के लिए अब किसानों को लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। 

इस दौरान गुण्डरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज मार्कण्डेय, जनपद सदस्य हेमपुष्पा, सरपंच दमयंती मार्कण्डेय, प्राधिकृत अध्यक्ष देवेंद्र यदु, भाजपा नेता भूषण साहू, हेमंत मार्कण्डेय, पंचायत सचिव कुमलाल साहू, एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!