Skip to main content

PATRIKA24x7

विधायक ललित चंद्राकर ने अयोध्या दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को दुर्ग रेल्वे स्टेशन से हरि झंडी दिखाकर किया रवाना।

लीलाधर साहू।

गुण्डरदेही।

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना अन्तर्गत आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के दर्शन हेतु रवाना होने वाली विशेष श्रद्धालु ट्रेन को जनप्रतिनिधियों ने हरि झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया।सभी श्रद्धालुओं को यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी यह आयोजन आस्था, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण एक ऐतिहासिक क्षण बना, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुजन अयोध्या दर्शन के लिए भावविभोर होकर इस विशेष यात्रा में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ,महापौर अल्का बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे,जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन,सुखदेव देवांगन, महामंत्री चंदु देवांगन,जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, मुख्य

स्टेशन प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!