PATRIKA24x7

धान खरीदी केन्द्र में की गई सुव्यवस्थित व्यवस्था से प्रसन्नचित है किसान कृपाराम बलिहार,, तुंहर टोकन मोबाईल एप्प की सुविधा मिलने पर धान खरीदी में हुई सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

 

लीलाधर साहू 

बालोद।

धान खरीदी केन्द्र में सुव्यवस्थित व्यवस्था से समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी के कार्य से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए किसान  कृपाराम बलिहार ने कहा कि, मोबाईल के माध्यम से आसानी से टोकन कटाया और उनका धान भी आसानी से विक्रय हो रहा है। बालोद जिले के धान उपार्जन केन्द्र संबलपुर में किसान  कृपाराम ने बताया कि वे इस वर्ष धान खरीदी के कार्य से काफी खुश है। धान खरीदी के कार्य मेें काफी सुविधा मिली है। उन्हें इस बार किसी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ा, कृपाराम ने बताया कि उन्होंने धान खरीदी शुरू होेने से पूर्व ही अपने मोबाईल में तुंहर टोकन एप्प के माध्यम से घर बैठे ही अपने धान के विक्रय हेतु टोकन कटाया है। उसने बताया कि वह धान की खेती में करता है। जिसके विक्रय की उसे चिंता लगी रहती थी। लेकिन आॅनलाईन टोकन की सुविधा मिलने से उसे आसानी से ही अपने धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त हो गया और धान खरीदी के प्रथम दिन तथा आज दूसरे दिन भी वह अपना धान विक्रय कर रहा है। 

किसान कृपाराम ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र संबलपुर में प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत व्यवस्था की गई है। पेयजल, शौचालय, बैठक के साथ ही धान विक्रय हेतु पर्याप्त बारदाना, हमाल, तौल मशीन आदि की पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसान कृपाराम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी योजनाओं एवं निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि 3100 रूपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी से हम किसानों के लिए कृषि का कार्य काफी लाभदायक बन चुका है। इससे हम किसानों का भविष्य समृद्ध और मजबूत बन रहा है। श्री कृपाराम ने किसान हितैषी योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रसन्नतापूर्वक आभार जताया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!