Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर वहाँ की संपूर्ण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मिर्रीटोला, कनेरी, गुरूर, धनोरा, सांकरा क धान खरीदी केन्द्रों में मूलभूत सुविधा, धान की गुणवत्ता, अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति एवं उनके कार्यों का किया पड़ताल

खरीदी में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान की खरीदी करने के दिए निर्देश

लीलाधर साहू 

बालोद।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने  जिले के गुरूर एवं बालोद विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर वहाँ के संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गुरूर विकासखण्ड के मिर्रीटोला, कनेरी, गुरूर, धनोरा एवं बालोद विकासखण्ड के सांकरा क धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर वहाँ मूलभूत सुविधाओं की उलपब्धता किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए जाने वाले धान की गुणवत्ता, धान खरीदी केन्द्रों के संचालन हेतु नियुक्त किए गए अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति एवं उनके कार्यों का गहनता से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की बिक्री हेतु आने वाले किसानों के लिए पेयजल, बैठक एवं छांव इत्यादि व्यवस्थाओं के अवलोकन के अलावा ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को किसानों के लिए शौचालय आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधक तथा मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को केवल गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी करने के अलावा केवल वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान की खरीदी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बालोद नूतन कंवर, एसडीएम गुरूर आरके सोनकर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं  आरके राठिया, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर सहित तहसीलदार गुरूर  हनुमंत श्याम, तहसीलदार बालोद आशुतोष शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थे। 

इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों एवं निगरानी समितियों में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों से अब तक की कुल धान खरीदी तथा इस वर्ष धान खरीदी हेतु निर्धारित लक्ष्य तथा धान की पैदावार की जानकारी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी पंजी का अवलोकन कर धान की नमी जाँच का संधारण एवं किसानों से खरीदे गए कुल धान की मात्रा आदि की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होेंने धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की समुचित उलपब्धता एवं अवैध धान की खरीदी की रोकथाम के उपाय के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों, नोडल अधिकारियों तथा निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह 08 बजे धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित होकर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान का भी अवलोकन किया। इस मौके पर श्रीमती मिश्रा ने किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान को नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान की नमी जाँच करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने धान बिक्री हेतु उपस्थित कृषकों का किसान पुस्तिका का भी अवलोकन किया। 

 कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किसानों को साफ-सूथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान ही बिक्री के लिए धान खरीदी केन्द्रों में लाने की समझाईश दी। इस दौरान उन्होेंने धान खरीदी केन्द्रों के गोदामों में पहुँचकर वहाँ उपलब्ध बारदानों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किसानों को धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था एवं अन्य जरूरी सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराने हेतु शेष रह गए किसानों के पंजीयन हेतु 19 नवंबर से 25 नवंबर तक का अतिरिक्त समय दिया गया है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने के लिए शेष रह गए कृषक धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने समिति प्रबंधकों एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समुचित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समिति प्रंबधक एवं अधिकारी-कर्मचारियों से आज जारी किए गए टोकन की संख्या तथा रकबा समर्पण आदि के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने रकबा समर्पण के कार्य को आज से ही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान की औसत उपज की ग्रामवार सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी की जाने वाली धान में नमी का प्रतिशत 17 प्रतिशत से अधिक नही होना चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में कोचियों, दलालों आदि की धान की खरीदी न की जाए। उन्होंने अधिकारियों को धान के अवैध बिक्री एवं खरीदी की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!