कलेक्टर ने की जल जतन अभियान के कार्यों की समीक्षा जल वाहिनी समितियों को सक्रिय करने तथा पानी के अपव्यय को रोकने हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियांे की बैठक लेकर जल संरक्षण के उपायों के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे जल जतन अभियान के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में अधिक से अधिक जल वाहिनी समितियों का गठन कर उन्हें…

