आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ सुगमता से सुनिश्चित कराई जाए: कलेक्टर चन्द्रवाल जिला स्तरीय परामर्शदात्री सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिले के आम नागरिकों एवं सभी जरूरतमंद लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ सुगमता से सुनिश्चित कराई जाए। कलेक्टर चन्द्रवाल संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में जिले के बैंकर्स को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं।…

