*सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें।*
परस साहू बालोद *मरोदा में आँगन मिलन कार्यक्रम सम्पन्* *मरोदा (रिसाली)।* “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा तेलगुपारा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सेवा भावी मितानिन बहनों एवं आशा दीदीयों का सम्मान किया गया। गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी प्रदान…
