Skip to main content

PATRIKA24x7

*लगातार 30 घंटे से अधिक बारिश से दुर्ग ग्रामीण के 20 गांवों में बाढ़ के हालात, विधायक ललित चंद्राकर ने अधिकारियों से फोन पर ली जानकारी।*

परस साहू बालोद

*दुर्ग।* पिछले 30 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव जिले की सभी नदियां और नाले उफान पर हैं। जिसके चलते दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लगभग 20 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक * ललित चंद्राकर* ने जिला प्रशासन से फोन के माध्यम से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

विधायक चंद्राकर ने *जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, सिंचाई विभाग (इरिगेशन) और लोक निर्माण विभाग (PWD)* के अधिकारियों से बात कर प्रभावित गांवों में तत्काल राहत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों और निचली बस्तियों में विशेष निगरानी रखी जाए, संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाए और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ भोजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

*विधायक की अपील -*

विधायक ललित चंद्राकर ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि इस प्राकृतिक आपदा के समय सभी सुरक्षित स्थानों पर रहें, नदी-नालों के करीब न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!