Skip to main content

PATRIKA24x7

*रामकुण्ड तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहे युवक पर थाना आजाद चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

परस साहु बालोद

आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल।*

🔹 आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 300/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चाकू बाजी संबंधी आपराधिक रिकार्ड है।

थाना आजाद चौक पुलिस को सूचना मिली कि रामकुंड तालाब के पास एक युवक चाकू लेकर आसपास के लोगों को डरा रहा है सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने युवक की पहचान अजय ढीमर पिता रोहित ढीमर उम्र 28 वर्ष, निवासी राम कुंड, जिला रायपुर के रूप में की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 300/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के पश्चात आरोपी को रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!