PATRIKA24x7

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर कचांदुर में 20 दिसंबर को होगा छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक रंग झांझर कार्यक्रम का आयोजन

लीलाधर साहू 

गुंडरदेही।

गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम कचांदुर में 20 दिसंबर शनिवार को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269 वीं जयंती मनाई जाएगी। बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर सामाजिक लोगों द्वारा रंग झाझर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। ओके जानकारी गुण्डरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे ने दी है।

मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे ने कहा छत्तीसगढ़ के महान मार्गदर्शक, समाज सुधारक और मानवता के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास की जयंती को सतनामी समाज बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बाबा गुरु घासीदास का जीवन सत्य, अहिंसा, समता और करुणा के मूल्यों पर आधारित रहा है. उन्होंने समाज को अंधविश्वास, भेदभाव और असमानता से मुक्त करने का कार्य किया. बाबा का अमर संदेश मनखे-मनखे एक समान आज भी सामाजिक एकता, भाईचारे और न्याय की सशक्त प्रेरणा देता है, जो वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!