गुण्डरदेही।
ग्राम हथौद में स्व रूप राम साहू की स्मृति में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तोमन साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद एवं चेयर मेन भारतीय रेड क्रास सोसायटी के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उनके बीच आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद ने की। विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच लता बाई सांघरे, योगेंद्र कुंजाम उपसरपंच, भजन साहू अध्यक्ष हथौद व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तोमन साहू ने कहा कि खेल के माध्यम से हम युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बना सकते हैं, बल्कि उनके मानसिक विकास में भी मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को अपने कौशल को दिखाने का अवसर मिलता है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं देते हुए तोमन साहू ने कहा कि खेल में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम खेल को खेल की भावना से खेलें और एक दूसरे के साथ सहयोग और सौहार्द का व्यवहार करें।
कार्यक्रम का संचालन भजन साहू ने किया और आभार प्रदर्शन योगेंद्र कुंजाम ने किया।

