PATRIKA24x7

बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक जारी।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिले में अब तक 64 हजार 704 किसानों से 28 लाख 64 हजार 22 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई

680 करोड़ 22 लाख 24 हजार 374 रूपये से अधिक की राशि का
किया गया भुगतान, समय पर राशि की भुगतान होने से किसान हुए प्रसन्नचित

राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत बालोद जिले में धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक जारी है। जिसके अंतर्गत जिले में अब तक 64 हजार 704 किसानों से 28 लाख 64 हजार 22 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी कर 680 करोड़ 22 लाख 24 हजार 374 रूपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चूका है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रभार वाले धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर धान खरीदी कार्य का सतत माॅनिटरिंग कर रहे है।

इसके साथ ही धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की बिक्री हेतु पहुँचने वाले किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उनके लिए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक इत्यादि के अलावा शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर मिश्रा के निर्देंशानुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा खाद्य, सहकारिता एवं संबंधित विभाग के अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर कार्य की सतत माॅनिटरिंग कर रहे हैं।

धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए जरूरी व्यवस्था उपलब्ध होने के कारण जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी होने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। जिला प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए बालोद विकासखण्ड के ग्राम अरौद के कृषक रूमलाल ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में की गई समुचित व्यवस्था के फलस्वरूप टोकन कटने के बाद आसानी से हम सभी कृषकों का धान की खरीदी हो गई है।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्था के कारण हम किसानों को अपनी धान की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो रही है। इसके साथ ही धान बिक्री के 72 घण्टे के उपरांत किसानों के खाते में धान बिक्री की राशि अंतरित होने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। बालोद विकासखण्ड के देवीनवागांव के कृषक सुरेश ने कहा कि उनके द्वारा 30 क्विंटल मोटा धान की बिक्री करने के पश्चात उनके खाते में 72 घण्टे के पश्चात् धान बिक्री की राशि जमा हो गया। उन्होंने कहा कि शासन की इस व्यवस्था से हम सभी कृषक बहुत ही प्रसन्नचित तथा अपने सुखद भविष्य के प्रति आशान्वित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!