PATRIKA24x7

धान बिक्री के उपरांत 72 घण्टे में अपने खाते में राशि जमा होनेे से प्रसन्नचित हुआ किसान सुरेश साहू शासन की बेहतरीन व्यवस्था को बताया किसान हितैषी कदम।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के योजना के अंतर्गत धान बिक्री के उपरांत शीघ्र ही हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित किए जाने की बेहतरीन व्यवस्था की सराहना राज्य के साथ-साथ बालोद जिले के किसानों ने भी की है।

इसी कड़ी में धान खरीदी केन्द्र लाटाबोड़ के अंतर्गत ग्राम देवीनवागांव के कृषक सुरेश साहू ने अपने धान की बिक्री के 72 घण्टे के उपरांत उनके खाते में धान खरीदी की राशि जमा होने से बहुत ही प्रसन्नचित होेकर राज्य शासन की इस जन कल्याणकारी योजना की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने राज्य शासन के इस बेहतरीन व्यवस्था को अत्यंत दूरगामी एवं किसान हितैषी कदम बताया है। किसान सुरेश साहू ने बताया कि उन्होंने धान खरीदी केन्द्र लाटाबोड़ में 15 दिसंबर को 90 क्विंटल पतला धान की बिक्री की थी।

उसके पश्चात 17 दिसंबर को उनके खाते में बिक्री किए गए धान की राशि जमा हो गया था। उन्होंने कहा कि समय पर धान खरीदी की राशि जमा होने से उनमें खुशी का ठिकाना नही रहा। किसान सुरेश ने कहा धान खरीदी की राशि समय पर हम किसानों के खाते में जमा होने से शासन के प्रति विश्वास एवं सुखद भविष्य के लिए आशा की किरण भी जगी है। किसान सुरेश कुमार ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना वास्तव में मुश्किल वक्त का बहुत बड़ा सहारा है।

यह योजना हम किसानों को साहूकारों के चंगुल से मुक्ति दिलाने की दिशा में अत्यंत सार्थक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने धान खरीदी की राशि का उपयोग अपने बाल-बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के अलावा अन्य जरूरी कार्यों के लिए किया है। किसान सुरेश कुमार ने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, छांव, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!