गुण्डरदेही।
*गुंडरदेही मुख्यालय के ग्राम कलँगपुर में सतनामी समाज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सन्त शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की 269 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने किया। विशेष अतिथि सभापति स्वाथ्य व स्वच्छता जनपद पंचायत गुंडरदेही वंदना राजेन्द्र हिरवानी, सरपँच पुष्पा गोविन्द सिन्हा, शाला प्रबंधन अध्यक्ष विकास जैन, समाजसेवी दिलीप काजल जैन, रामजी विश्वकर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष कुशल राम साहू शामिल हुए। मंच संचालन पूर्व सरपंच गोविन्द सिन्हा ने किया। मुख्यातिथि सहित सभी अतिथियों ने जैतखंभ एवं बाबा गुरुघासीदास की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।*
*सतनाम समाज कलँगपुर द्वारा दोपहर 1 बजे से बाबा जी की शोभायात्रा पंथी नृत्य कोडेवा के कलाकारों के साथ गांव के गलियों में भ्रमण कर किया। जिसकी मनोरम छटा सबको आनंदित करती रही। बाबा जी के शोभायात्रा के पश्चात पंथी नृत्य के दूसरी टीम निपानी के कलाकारों ने बाबा जी के महिमा का बखान झांकी के माध्यम से अनवरत करते रहे। रात्रि में सतनामी समाज द्वारा आयोजित शिवभोला नाचा पार्टी ठाकुरटोला डोंगरगढ़ जिला राजनादगांव की मनमोहक प्रस्तुति हुई।*
*मुख्यातिथि तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्रकार ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाने के लिए सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वे सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। विशेष अतिथि वंदना राजेन्द्र हिरवानी ने बाबा जी के महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरु घासीदास का उपदेश आज भी प्रासंगिक है। बाबा जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और शिक्षाओं को हम सबको जीवन मे उतारने की आवश्यकता है। समाजसेवी दिलीप जैन व रामजी विश्वकर्मा ने बाबा जी के महिमा पर प्रकाश डाला। समाजसेवी दिलीप जैन जी ने जोगिमठ बाबा आस्था व धार्मिक स्थल मंदिर में आरती एवम धार्मिक भक्ति गीतों के संचालन हेतु अपने स्वयम के खर्च से साउंड व्यवस्था करने की घोषणा किया।*
*कार्यक्रम के मुख्यातिथि तारिणी पुष्पेंद्र चंद्रकार ने सरपँच पुष्पा गोविन्द सिन्हा व सतनामी समाज के मांग पर सतनाम भवन व रामायण मंच के सामने कांक्रीटीकरण कार्य हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही सभापति जनपद पंचायत गुंडरदेही वंदना हिरवानी ने सरपँच के मांग पर दर्री तालाब पार में कला मंच निर्माण कार्य हेतु 3 लाख रुपये की घोषणा किया।*
*सरपँच पुष्पा गोविन्द सिन्हा ने अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विगत नवम्बर माह कलँगपुर के ग्राम विकास कार्यों हेतु सौगात भरा रहा। अलग अलग आयोजनों में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद का आगमन विभिन्न ग्राम विकास कार्यों हेतु लगभग 75 लाख रुपये की घोषणा हमारे ग्राम विकास सपनों के प्रयास को मूर्तरूप देने वाला पल रहा।*
*गुरु घासीदास बाबा जी के जयंती अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष ग्राम विकास समिति सुमन कुल्हारे, पंचगण बिसन बाई मारकंडे, रामकुमार मारकंडे, कीर्ति कुल्हारे, लीलाधर सिन्हा, योगेश्वर मंडावी, द्वारिका सिन्हा, के के कटेन्द्र, आयोजक समिति के अध्यक्ष डिलेश्वर मारकंडे, रेखलाल मारकंडे, भुपेन्द्र मारकंडे, तामेश्वर मारकंडे, तिजउ मारकंडे,देवकुमार मारकंडे, सरिता मारकंडे, चन्द्रकिरण मारकंडे, कलिन्द्री मारकंडे, भानुप्रिया मारकंडे,बुधिया बाई मारकंडे, मूंगा बाई मारकंडे,लतेलिन मारकंडे, बिकुल मारकंडे, सुखराम मारकंडे, बुधेलाल मारकंडे, उदयराम मारकंडे, बीरबल मारकंडे, गंगाराम मारकंडे, राधेलाल मारकंडे, निर्मल मारकंडे, धरमु मारकंडे,सुखराम मारकंडे, फूलचंद मारकंडे, दिलीप मारकंडे, महेंद्र देशलहरा, राजेन्द्र मारकंडे, घनश्याम मारकंडे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*

