PATRIKA24x7

अटल स्मृति सम्मेलन में अटल के विचारों और देश कृपर्ति उनके योगदान को किया याद।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*अर्जुन्दा -* भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुण्डरदेही विधानसभा के भाजपा मंडल अर्जुन्दा में”विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। सर्वप्रथम सम्मेलन में पहुंचे समस्त अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी व पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने सुशासन, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सर्वसमावेशी विकास की ऐसी परंपरा स्थापित की, जो आज भी भारतीय राजनीति के लिए मार्गदर्शक बनी जिस मार्ग पर आज नरेंद्र मोदी सहित भाजपा का एक एक विचारवान व्यक्ति अग्रसर है। जैन ने अटल जी के उतार चढ़ाव भरे राजनीतिक जीवन पर भी प्रकाश डाला व उनके संघर्षों को भी याद करते हुवे उन्होंने बताया कि वाजपेयी की सोच “सबका साथ, सबका विकास” की भावना पर आधारित थी।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कहा कि स्व. वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी राजनेता थे, जिनका प्रभाव सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पर समान रूप से था। देश के प्रति उनका समर्पण, सहिष्णुता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यदु ने पुनः जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आलाकमान के नेताओं एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुवे।ये पद कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।

भाजपा जिला प्रभारी संध्या परगहनिया ने वाजपेयी के नेतृत्व को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और पड़ोसी देशों के साथ शांति प्रयास उनके मजबूत और संतुलित नेतृत्व के उदाहरण हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि वाजपेयी केवल राजनेता नहीं, बल्कि विचारों के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले व्यक्तित्व थे।जिलाध्यक्ष देशमुख ने संगठन के विषय पर भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने सम्मेलन में वक्ताओं ने वाजपेयी के काव्य व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वाजपेयी की कविताओं में राष्ट्रभाव, संस्कृति, मानवीय संवेदनाएं और जीवन के गहरे दर्शन झलकते हैं, जिन्हें आज की पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत बताया गया।

इस अवसर पर जिला भाजपा पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी, समस्त जप्रतिनिधिगण एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!